फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: शुभ-लाभ महोत्सव से जुड़े प्रतिष्ठानों से खरीदारी कर जीतें लाखों के इनाम

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। हर बार की तरह इस बार अमर उजाला ने त्योहारी मौज में खरीदारी करने वाले के लिए शुभ-लाभ महोत्सव शुरू किया है। कोई भी उपभोक्ता शुभ लाभ के तहत अमर उजाला के सहयोगी प्रतिष्ठानों में खरीदारी करके लाखों के इनाम जीत सकते हैं। इस बार अभी से खरीदारी शुरू भी हो गई है। खरीदारों में उत्साह भी दिख रहा है। इस बार सराफा, ऑटोमोबाइल सेक्टर में काफी खरीदारी की जा रही है। यहां अभी से खरीदारी कर ग्राहक लाभ उठा सकते हैं। सभी प्रतिष्ठानों में लकी ड्रा के साथ अन्य उपहार भी उपलब्ध हैं। बनारस स्वर्ण कला केंद्र के अधिष्ठाता अनुराधा ने बताया कि उपभोक्ताओं की पसंद के अनुसार सभी तरह के आभूषण उपलब्ध हैं। कुछ लोग आर्डर देकर भी आभूषण बनवाते हैं। इसकी भी सुविधा उपलब्ध है। कहा कि हमारे यहां हालमार्क ज्वेलरी और उचित बनवाई में उत्तम कारीगरी वाले गहने मिलेंगे। मोबाइल सेक्टर में भी पिछली बार की तुलना में इस बार इजाफा है ग्राहक उत्साहित हैं। अलीनगर स्थित श्री साई ऑटोमोबाइल्स रॉयल एनफील्ड के अधिष्ठाता अखिलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस बार बुलेट को लेकर लोगों में अत्यधिक उत्साह है। कई लोगों ने त्योहारी सीजन बाजार, में खरीदारी के लिए बुकिंग कराई है। जिला मुख्यालय चंदौली में स्थित उदय ऑटो सेल्स प्राइवेट लिमिटेड के अधिष्ठाता उदय राज सिंह ने बताया कि आज ऑटो से लोगों को अच्छा रोजगार मिल रहा है। ऐसे में त्योहारी सीजन में ऑटो की अच्छी खरीदारी हो रही है। कहा कि हमारे यहां एक से बढ़कर एक स्कीम उपलब्ध है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें