फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: अतिक्रमण पर चला पालिका का बुलडोजर, सौ को हटाया, 30 को दिया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर स्थित जीटी रोड पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ बुधवार को एसडीएम पीडीडीयू नगर की मौजूदगी में नगर पालिका ने कार्रवाई की। अधिकारियों ने सड़क किनारे खड़े कई ठेलों को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया। करवाचौथ पर्व के मद्देनजर सड़क किनारे फल, फूल व दीया बेच रहे विक्रेताओं में इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। इस मौके पर नगर पालिका की ओर से तीस दुकानदारों को अतिक्रमण हटाए जाने के बाबत नोटिस जारी किया गया, वहीं लगभग दस हजार रुपये जुर्माना वसूल किया। बुधवार को महीने की पहली तारीख को फल व सब्जी विक्रेता हड़ताल पर थे। सब्जी मंडी में सन्नाटा पसरा था। वहीं दूसरी ओर करवाचौथ पर्व के मद्देनजर सड़क किनारे फल, माला, दीया आदि की दुकानें सजी हुई थी। पीडीडीयू नगर तहसील के एसडीएम विराग पांडेय के नेतृत्व में नगर पालिका के अधिकारी पुलिस, पीएसी बल व जेसीबी के साथ सब्जी मंडी में दोपहर लगभग ढाई बजे पहुंचे। पुलिस और अधिकारियों को देखकर ठेला खोमचा वालों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों के निर्देश पर नगर पालिका कर्मियों ने सड़क किनारे लावारिस हाल में खड़े ठेलों को उठवा कर गाड़ी में रखवा दिया। वहीं कई कुछ को जेसीबी की मदद से तोड़ने के बाद पालिका की गाड़ी में रखवा कर जब्त कर लिया। अधिकारियों की इस कार्रवाई से बाजार में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने नई सट्टी से लेकर सपा कार्यालय तक जीटी रोड किनारे अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान दुकानों के बाहर सामान रखकर बेचने वालों को नोटिस देने के साथ जुर्माना भी किया। इस दौरान मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दीनदयाल पांडेय, जेई निर्माण विभाग मुरलीधर, सफाई निरीक्षक सुनील कुमार आदि मौजूद रहे। शासन की मंशा के अनुरूप जीटी रोड पर हुए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया था। इस दौरान तीस दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस दिया गया। वहीं लगभग दस हजार रुपये जुर्माना भी वसूला गया है। - कृष्णचंद्र, ईओ नगर पालिका, पीडीडीयू नगर
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें