फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील प्रशासन के खिलाफ करेंगे आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील प्रशासन के खिलाफ अधिवक्ताओं का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। उन्होंने सोमवार को बैठक कर तहसील के अधिकारियों के खिलाफ व्यापक आंदोलन चलाने की रणनीति पर चर्चा की। इस दौरान पूरे दिन वे न्यायिक कार्य से विरत रहे।
विज्ञापन

वकीलों का कहना था कि लंबे समय से पद पर जमीं तहसीलदार की मनमानी को लेकर उनमें रोष है। पिछले दिनों अधिवक्ताओं ने डीएम और एडीएम से मिलकर तहसील प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाकर शिकायत की थी। अधिकारियों ने सोमवार तक कार्रवाई का आश्वासन दिया था। इसके बाद भी कोई ठोस निर्णय नहीं निकलने पर अधिवक्ताओं ने बैठक कर बृहस्पतिवार से व्यापक आंदोलन चलाने का निर्णय लिया। बार अध्यक्ष नितिन तिवारी, महामंत्री पंकज सिंह, अतुल तिवारी, अंगद मौर्या, बुद्धिराम, लालचंद, दीपक मौर्या मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें