फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी गई थी मायके, घर में पति ने फंदे से लटक कर दी जान

विज्ञापन
इलिया के तियरी युवक की मौत के बाद रोते बिलखते परिवार के लोग। - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
इलिया। स्थानीय थाना के तियरी गांव में मंगलवार की रात युवक ने पंखे के हुक में फंदे से लटक कर जान दे दी। घटना के समय युवक की पत्नी मायके गई थी और माता-पिता घर से दूर छावनी में रह रहे थे। घर में अकेले युवक ने किस कारण आत्मघाती कदम उठाया। इसका पता नहीं चला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गांव निवासी गोलू गुप्ता (25) के माता-पिता घर से दूर छावनी में रहते थे। दो माह पूर्व गोलू की पत्नी कविता अपने मायके गई थी। मंगलवार की रात वह घर में अकेले था। बुधवार की सुबह गोलू की मां इंदू देवी छावनी से घर पहुंची तो कमरे में गोलू का शव फंदे से लटकता देख भौचक रह गई। यह देख वह चीखने चिल्लाने लगी। यह देख कर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया। सीओ चकिया प्रीति तिवारी ने बताया कि इलिया थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें