फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पति की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं करा पाई पत्नी, दोनों की साथ उठी अर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। क्षेत्र के बरहनी गांव में शुक्रवार की रात एक घटना ने सबको झकझोर दिया। अचानक तबीयत खराब होने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। कुछ ही देर में पति की मौत के सदमे में पत्नी की भी जान चली गई।
विज्ञापन

गाजीपुर निवासी पति-पत्नी पिछले दस साल से अपनी बेटी के यहां रह रहे थे। दोनों की अथियों एक साथ उठी तो लोगों की भीड़ जुट गई। बरहनी गांव निवासी सदा की शादी गाजीपुर के जमानिया थाना क्षेत्र के धुस्का गांव में बूटन की बेटी आशा के साथ हुई थी।
बूटन (65) की एक बेटी के अलावा कोई संतान नहीं थी। इसलिए करीब एक दशक पहले बूटन अपनी पत्नी जिउतिया (60) के साथ बेटी आशा के घर बरहनी आकर रहने लगे थे। शुक्रवार की रात बूटन की तबीयत अचानक खराब हो गई।
विज्ञापन

परिजनों ने डॉक्टर को घर बुलाया। डॉक्टर ने जांच के बाद बताया कि बूटन की मौत हो गई है। बगल में बैठी उनकी पत्नी जिउतिया यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई और उसकी भी जान चली गई। पति-पत्नी की एक साथ मौत से हर कोई हैरान था।
ग्रामीणों का कहना था कि दोनों एक-दूसरे को बहुत प्रेम करते थे। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बन गई। पति-पत्नी की एक अर्थियां एक साथ निकलीं तो देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद जमानिया के बड़ेसर घाट पर गंगा किनाने दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। उनके नवासे चंदन ने दोनों को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें