चैत्र नवरात्र की अष्टमी पर मां महागौरी मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजन किया। भक्तों ने सफेद पुष्प , सफेद कपड़ा, नारियल की मिठाई, हलुआ, पूड़ी का भोग लगाकर सुख की कामना की।
वही कांवर मां महरौडी देवी के पुजारी स्वामी विष्णु विक्रमाचार्य जी महाराज देवी मां की महिमा का वर्णन करते हुए बताया कि मां महरौडी देवी के मंदिर में जो भी भक्त श्रद्धा भाव से पूजा अर्चन करता है मां अपने भक्तों को सुख शांति, धन लाभ , प्रदान करती है।
क्षेत्र के कांवर मां महरौडी देवी, तारगांव चकिया मां बंगलामुखी भगवती मंदिर, मटियरा विशेषरपुर मां खाखरा देवी, मारूफपुर मां दुर्गा मंदिर, मथेला मां काली मंदिरों में चैत्र नवरात्र के महाष्टमी के दिन मंदिरों में मां की पूजन अर्चन के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।
फूल माला, वस्त्र, आभूषण से मां सिद्धिदात्री का किया शृंगार : पीडीडीयू नगर। चैत्र नवरात्र की अष्टमी पर बृहस्पतिवार को मां सिद्धिदात्री का विशेष शृंगार किया गया। नगर के सुभाष नगर के मां सिद्धिदात्री भवन में पूजा अर्चना के बाद महिलाओं ने भजन की प्रस्तुति दी। इस दौरान जयकारे से माहौल भक्तिमय रहा।
नगर के सुभाष नगर में सिद्धिदात्री भवन में नवरात्र के पहले दिन से माता सिद्धिदात्री के दर्शन पूजन के लिए भक्तों की कतार लग रही है। बृहस्पतिवार को महाष्टमी पर फूल माला, वस्त्र, आभूषण से माता का विशेष शृंगार किया गया। विधि विधान से माता की पूजा कर आरती उतारी गई।
इस मौके पर देवी उपासक प्रमिला मिश्र ने कहा कि मां जगतजननी सभी के मुरादों को पुरी करती हैं। हम सभी को जीवन के आपाधापी के बीच माता के चरणों में बैठकर अराधना जरूर कर चाहिए।