फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: मौसम बदला तो एक डिग्री बढ़ गया तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले में तीन दिन तक जोरदार बारिश के बाद शुक्रवार को मौसम बदल गया। तेज धूप निकलने से गर्मी के साथ उमस बढ़ गई। वहीं, न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री बढ़कर 28 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री पर बना रहा।
विज्ञापन


बुधवार को भोर से शुरू हुई बारिश रुक-रुककर बृहस्पतिवार की शाम तक होती रही। इससे मौसम सुहाना हो गया था। शुक्रवार को मौसम साफ रहा और तेज धूप निकल आई। इससे उमस बढ़ गई। लोग पसीने से तरबतर रहे। वहीं, मौसम साफ होने से किसान खेती में जुट गए। राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि रविवार तक जिले में बारिश की गति कुछ धीमी रहेगी। एक सितंबर से फिर से मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें