फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 10 घंटे की देरी से आईं ट्रेनें, चार निरस्त रहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। भीषण ठंड और कोहरे के कारण ट्रेनों का परिचालन अस्त-व्यस्त हो गया है। सोमवार को चार ट्रेनें निरस्त रहीं। वहीं, राजधानी और विभूति एक्सप्रेस समेत ज्यादातर ट्रेनें दस घंटे तक देरी से आईं। इसके कारण यात्री बेहाल रहे।
विज्ञापन

सोमवार को अप पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, संतरागाछी एक्सप्रेस व डाउन महानंदा एक्सप्रेस, सियालदह-जम्मतवी हमसफर एक्सप्रेस निरस्त रही। वहीं शाम चार बजे तक डाउन की ओर जाने वाली नई दिल्ली-पुरी पुरषोत्तम एक्सप्रेस छह घंटे, कुंभ एक्सप्रेस सवा दो घंटे, अर्चना एक्सप्रेस एक घंटे, पंजाब मेल दो घंटे, दून एक्सप्रेस सवा दो घंटे, जोधपुर एक्सप्रेस दो घंटे, फरक्का ढाई घंटे लेट रही।
मनमाड़ सेत्कारी समृद्धि स्पेशल ढाई घंटे, चंबल एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, मुंबई -रक्सौल स्पेशल फेयर पौने दो घंटे, विभूति एक्सप्रेस छह घंटे लेट रही। इसी तरह अप की ओर जाने वाली ब्रह्मपुत्र मेल पांच घंटे, दानापुर-आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस सवा तीन घंटे, हावड़ा-नई दिल्ली दूरंतो एक्सप्रेस चार घंटे लेट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें