पुलिस के अनुसार, पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि वह गैंगस्टर के तहत ही जेल में बंद था और 12 जून को चौकाघाट (वाराणसी) जेल से छूटकर अपने रिश्तेदार शंकर चौहान के घर गया। शंकर, रिश्ते में उसका साला लगता है और तीन-चार बार गोकशी मे जेल जा चुका है। शंकर, गोकशी के धंधे में पहले से ही लिप्त था।
अभियुक्त ने बताया कि जेल जाने से पहले उसने अपने साले यानी शंकर के घर पर तमंचा रखा था। उसने साले के घर से तमंचा लिया और उसे छिपाकर घर लौट रहा था कि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस द्वारा बताया गया कि अभियुक्त के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।