Chandauli News : दुल्हन को शादी के जोड़े में छोड़कर दूसरी लड़की से निकाह पढ़ने का मामला जिले में काफी चर्चा का विषय बना रहा। संभ्रांत लोग समझाते रहे लेकिन बराती शांत नहीं हुए। लड़की पक्ष के लोगों औद्योगिक नगर पुलिस चौकी पर शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के हमीदपुर गांव में बरातियों को खाना खिलाने में देरी होने पर दूल्हा और उसके रिश्तेदार नाराज हो गए। दूल्हा रात में निकाह से पहले ही फरार हो गया और दुल्हन शादी के जोड़े में उसका इंतजार करती रह गई।
विज्ञापन
बाद में पता चला कि दूल्हे ने दूसरी लड़की से निकाह कर लिया। लड़की और उनके परिजनों ने बुधवार को एसपी आदित्य लांग्हे से मामले की शिकायत की।
सात महीना पहले हमीदपुर गांव के युवक मेहताब की गांव की ही युवती से शादी तय हुई थी।
22 दिसंबर को 22 दिसंबर को दोपहर में दुल्हन के घर धूमधाम से बरात पहुंची। मिठाई खिलाकर बरातियों का स्वागत किया गया। खाना के दौरान एक बराती ने देरी से रोटी मिलने पर बखेड़ा खड़ा कर दिया। इसके बाद बराती नाराज हो गए। संभ्रांत लोग समझाते रहे लेकिन बराती शांत नहीं हुए।
इसके बाद बरात लौट गई। इसके बाद लड़के का निकाह उसी के एक रिश्तेदार की लड़की से करा दिया गया। लड़की पक्ष के लोगों औद्योगिक नगर पुलिस चौकी पर शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
बुधवार को उन्होंने एसपी आदित्य लांग्हे को प्रार्थना पत्र देकर मामले की शिकायत की। दुल्हन ने एसपी से कहा कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।