चकिया। तापक्रम में उतार-चढ़ाव के कारण शुक्रवार की सुबह हुई मामूली बरसात से गेहूं के खेतों में खड़ी फसल को तो कोई नुकसान नहीं हुआ लेकिन गेहूं की चल रही कटाई, मड़ाई का कार्य ठप हो गया है। जिससे किसानों के सामने हाथ पर हाथ धरे बैठे रहने की मजबूरी हो गई है। बृहस्पतिवार की शाम शुरू हुए बारिश और आंधी का सिलसिला शुक्रवार की सुबह तक रहा। मौसम में आए बदलाव से हुई बरसात के कारण खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को तो खास नुकसान नहीं हुआ है लेकिन फसल के भीग जाने तथा पौधों के नरम पड़ जाने से गेहूं की कटाई और मड़ाई का कार्य ठप हो गया है।
क्षेत्रीय किसान हरिनारायण, सुनील पटेल, राजकुमार पटेल, गणेश मौर्य का कहना है कि अब खेतों को धूप लग जाने तथा फसल के सूख जाने के बाद ही का कटाइ-मड़ाई का कार्य आरंभ हो सकेगा।