फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं आया पश्चिम बंगाल सरकार का जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
सैयदराजा। नगर के क्वारंटीन सेंटर में रह रहे पश्चिम बंगाल के बीस मजदूरों के क्वारंटीन किए जाने की 14 दिनों की अवधि पूरा होने के 48 घंटे बाद भी जिला प्रशासन की ओर से संपर्क करने पर पश्चिम बंगाल की राज्य सरकार की ओर से कोई जवाब नहीं आया है। इसके बाद स्थानीय प्रशासन ने बिहार सरकार से वार्ता कर उन्हें बंगाल बार्डर तक पहुंचाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

बता दें कि 22 अप्रैल को पैदल जा रहे बिहार के 05 व पश्चिम बंगाल के 20 लोगों को पकड़कर पुलिस की ओर से उन्हें क्वारंटीन कर दिया गया था। इसके बाद बिहार के 13 अन्य लोगो को भी क्वारंटीन किया गया। क्वारंटीन सेंटर में रहने का समय पूरा होते ही पांच मई को बिहार के रहने वाले मजदूरों को उनके अधिकारियों के हवाले कर दिया गया। लेकिन पश्चिम बंगाल की सरकार की ओर से जवाब नहीं आने के कारण 20 लोगो को उनके घर नहीं भेजा जा सका है। एसडीएम सदर विजय नारायण सिंह ने बताया कि पश्चिम बंगाल सरकार से सम्पर्क किया गया है लेकिन जवाब नहीं आया। बिहार सरकार से संपर्क कर इन्हे बंगाल बॉर्डर तक छोड़ने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें