फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: रात में खाना खाकर सोने गए, सुबह कुएं में मिली लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के गोलाबाद गांव में रविवार को सुबह परमानंद विश्वकर्मा (50) का शव कुएं में पाया गया। आशंका है कि पैर फिसलने से परमानंद कुएं में गिरे होंगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

परिवार वालों ने बताया कि परमानंद मानसिक रूप से कमजोर थे। वह रविवार की रात खाना खाकर सोने चले गए थे लेकिन सोमवार सुबह घर में नहीं मिले। खोजबीन करने पर घर के पास स्थित कुएं में उनका शव मिला। घटना की जानकारी पाकर पुलिस पहुंची और शव को बाहर निकाला।
परमानंद की पत्नी मुन्नी देवी, दो बेटे और तीन बेटियां हैं। बेटियों की शादी हो चुकी है, बड़ा बेटा सूर्यप्रकाश विवाहित है जबकि छोटा बेटा चंद्रभान पढ़ाई करता है। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पैर फिसलने से कुएं में गिरने की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें