फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: गया था शवयात्रा में, घर आई मौत की खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। अलीनगर थाना के अमोघपुर गांव निवासी प्रभात कुमार का शव लहूलुहान अवस्था में दुर्गाकुंड इलाके में पाया गया। प्रभात पेट्रोल पंप संचालक की माता की अंतिम यात्रा में शामिल होने वाराणसी गया था। वह दुर्गाकुंड इलाके में कैसे पहुंचा, इसकी जानकारी किसी को नहीं है।
विज्ञापन

अमोघपुर निवासी प्रभात कुमार (35) अलीनगर में ही एक पेट्रोल पंप पर एकाउंटेंट था। पिता शिवचंद कुमार रेलवे में ओएस पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। चार भाई बहनों में दूसरे नंबर का प्रभात शनिवार की रात पेट्रोल पंप संचालक की माता की शवयात्रा में शामिल होने के लिए वाराणसी गया था। आधी रात को उसने वाट्सएप स्टेट्स में जलती चिता की फोटो डाली।
रविवार की सुबह वाराणसी की दुर्गाकुंड पुलिस चौकी के समीप उसका खून से लथपथ शव मिला। उसके पास से पिट्ठू बैग बरामद हुआ। वीडीए अपार्टमेंट के नीचे बाइक और हेलमेट बरामद किया गया। वाराणसी पुलिस की सूचना पर परिवार के सदस्य वाराणसी पहुंचे। महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभात की शादी 11 दिसंबर 2018 को अनिता के साथ हुई थी। उसकी चार वर्ष की बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें