पीडीडीयू नगर। पटना से रांची के बीच वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल रन 12 जून से किया जाएगा। यह ट्रेन सोमवार को पटना जंक्शन से 6.55 बजे खुलेगी और 8.20 बजे गया और 13.00 बजे रांची पहुंचेगी। वापसी में रांची से 14.20 बजे चलेगी और 19.00 बजे गया, 20.25 बजे पटना पहुंचेगी। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि ट्रायल रन में ट्रेन में में आम यात्रियों को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।