फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: नवनिर्वाचित शिक्षक एमएलसी लालबिहारी यादव का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद नवनिर्वाचित एमएलसी लालबिहारी यादव रविवार देर शाम पहली बार नगर पहुंचे। चकिया तिराहे पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण और मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखा। स्वागत से पहले लालबिहारी यादव ने चकिया तिराहे पर स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गंजी प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने उन्हें जीत की बधाई दी। इस मौके पर सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि लालबिहारी यादव की जीत शिक्षकों के सम्मान और पीडीए की एकजुटता की जीत है। उन्होंने कहा कि चुनाव में सत्ता पक्ष ने पूरी ताकत झोंक दी थी, लेकिन शिक्षकों ने समाजवादी पार्टी पर भरोसा जताया। स्वागत करने वालों में जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, पूर्व प्रमुख बाबूलाल यादव, प्रेम तिवारी, सुदामा यादव, मुसाफिर चौहान, बैजनाथ यादव, सुरेश यादव, केदार यादव, रामनाथ और शिवपूजन यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें