फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य का हुआ स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर/ पडाव। पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य बनने के बाद गृह जनपद में आगमन पर भाजपा नेता शिवमंगल बियार का सोमवार को स्वागत किया गया। दोपहर 12 बजे पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य शिवमंगल बियार का स्थानीय चौराहे पर ट्रक एंड ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता गुड्डू के नेतृत्व में फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया। इस मोके पर प्रशांत श्रीवास्तव, दिनेश गुप्ता, मनोज सोनकर, शमीउल्ला खां, अरचित चौरसिया, बंटी, महंगू राम, सौरभ गुप्ता रहे। वहीं पीडीडीयू नगर में जीटी रोड स्थित काली मंदिर पर शिवमंगल बियार का भव्य स्वागत किया। यहां हवन पूजन कर देेश और समाज के कल्याण की कामना की गई। इसी तरह नगर के दामोदरदास पोखरा, कैलाशपुरी मोड, रोडवेज बस स्टैंड, अलीनगर चौराहा, पचपेड़वा आदि स्थानों पर स्वागत किया गया। इस अवसर पर राहुल जायसवाल, अरविंद पांडेय, राकेश कनौजिया, जयप्रकाश गुप्ता, प्रभु यादव, संकटा राजभर, सोनेलाल राजभर, बबलू जायसवाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें