फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: वडनगर से वाराणसी निकली बाइक यात्रा का स्वागत

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर के गोधना में सकंल्प यात्रा का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। सेवा संकल्प अभियान के तहत गुजरात के वडनगर से वाराणसी तक निकली बाइक यात्रा मंगलवार को चंदौली पहुंची। चकिया से पीडीडीयू नगर तक जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाइक सवारों का स्वागत किया।
विज्ञापन

यात्रा के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों के सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संदेश के साथ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को दी जा रही है।
पीडीडीयू नगर के गोधना बाईपास पहुंचने पर भाजपा मंडल अध्यक्ष एडवोकेट कुंदन सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद रेलवे स्टेशन के गेट नंबर दो और प्राचीन काली मंदिर के पास भी स्वागत किया गया। कैलाशपुरी स्थित लॉन में यात्रियों के भोजन और विश्राम की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन

विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि वडनगर और वाराणसी की जलधारा को सेवा संकल्प के भाव से जोड़कर यात्रा निकाली गई है। इसके जरिए लोगों को प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं से अवगत कराया जा रहा है।
विज्ञापन

इससे पहले चकिया के सोनहुल से विधायक कैलाश आचार्य, भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह आदि ने बाइक यात्रा को वाराणसी के लिए रवाना किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें