फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: राहुल गांधी से न मिल पाने से उदास हुए बुनकर

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का चंदौली में पहले प्रस्तावित मार्ग पीडीडीयू नगर से होकर पड़ाव जाने का था। जिससे उत्साहित बुनकर दुलहीपुर में उनके मिलने का मन बना चुके थे। लेकिन यात्रा के दिन शुक्रवार को अचानक यात्रा का मार्ग बदलकर हाईवे से हो गया। जिससे बुनकरों में उदासी छा गई। उनका कहना है कि वर्तमान समय में बुनियादी समस्याओं से बुनकर जूझ रहे हैं। उसको राहुल गांधी से अवगत कराने की सोची थी लेकिन उम्मीद पूरी नहीं हो सकी।
विज्ञापन


सर्वाधिक बुनकरों वाला क्षेत्र दुलहीपुर, सतपोखरी, मलोखर, बगही, भैसौड़ी, महाबलपुर, हरिशंकरपुर, प्लाट, मुहम्मदपुर है। यहां के सैकड़ों बुनकर शुक्रवार को दुलहीपुर पुलिस चौकी के समीप राहुल गांधी से मिलने के लिए पूरी तैयारी कर चुके थे। बुनकर कल्सटर के जिलाध्यक्ष हाजी बाबू ने बताया कि हमारा दुर्भाग्य रहा कि हम सबके दिल की बात दिल में ही रह गई। अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष सैय्यद आले अब्बास ने कहा कि बुनियादी बुनकरों कि हालात आजकल बहुत ही खराब चल रही है। सरकार ध्यान नहीं दे रही है, जिसके कारण बुनकरों की स्थिति से राहुल गांधी को अवगत करना चाहते थे, लेकिन दुर्भाग्यवश हम लोग नहीं मिल पाए। इस अवसर पर हमीदुल्ला अंसारी, नशीम अहमद, मो शोहेब, किताबूद्दिन,अनवर अली, हसीम अहमद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें