फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल को बंद करने की साजिश करेंगे नाकाम : अरुण द्विवेदी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल को बंद करने की साजिश हर हाल में नाकाम की जाएगी। यह कहना है कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी का। वह शुक्रवार को चंद्रा त्रिपाठी कांग्रेस भवन में जिला कमेटी की मासिक बैठक में बोल रहे थे। बैठक में पार्टी कार्यक्रमों, संगठन व जिले में जनहित के मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा की गई। अध्यक्ष ने कहा कि यदि शासन के लोग पंडित कमला पति त्रिपाठी जिला अस्पताल का अस्तित्व मिटाने का कार्य करेंगे तो कांग्रेस के लोग चुप नहीं बैठेंगे। सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। कहा कि जिस तरह से पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल के डॉक्टरों का स्थानांतरण किया जा रहा है। जिससे यह प्रतीत होने लगा है कि भाजपा सरकार पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल को समाप्त कर देना चाहती है। जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश सचिव जमशेद अहमद और छात्र नेता ज्ञान सिंह ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की । इस दौरान बृजेश गुप्ता, मधु राय, रजनी कांत पांडेय, राम नंद यादव, सतीश बिंद, गंगा प्रसाद, शिवतपस्या तिवारी, शिवेंद्र मिश्रा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें