फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: दिव्यांग बालिका को प्रवेश न देने पर नवोदय विद्यालय को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा पास करने के बावजूद दिव्यांग बालिका का विद्यालय में दाखिला नहीं हो पाया। दिव्यांगता का हवाला देकर विद्यालय प्रशासन ने प्रवेश देने से इन्कार कर दिया। इस मामले का संज्ञान लेते हुए मानवाधिकार आयोग ने विद्यालय को नोटिस भेजा है। शहाबगंज विकास खंड के बरांव गांव के बबलू प्रजापति की बेटी वंदना दिव्यांग है। उसका 100 प्रतिशत दिव्यांगता का प्रमाण पत्र भी बना हुआ है। पैर से लिखने पढ़ने के साथ साथ सुंदर - सुंदर पेंटिंग बनाने का कार्य भी करती है। उसने बैराठ जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा दी। इसमें सफल होने के बाद भी उसे प्रवेश नहीं दिया गया। इसके बाद मानवाधिकार सीडब्लूए संस्था के चेयरमैन योगेंद्र कुमार सिंह योगी ने प्रकरण की शिकायत आयोग की। विद्यालय के प्रधानाचार्य तथा प्रशासन के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। इस मामले की सुनवाई करते हुए आयोग ने सख्त रुख अख्तियार करते हुए कमिश्नर नवोदय विद्यालय से दो सप्ताह के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। चेयरमैन योगेंद्र कुमार सिंह योगी ने बताया कि इसकी एक प्रति उन्हें भी मिली है। रिपोर्ट न देने पर फिर से गुहार लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें