फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हम सभी को भारत को समझना पड़ेगा : डाॅ.मनमोहन वैद्य

विज्ञापन
मनमोहन वैद्य
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर की ओर से 100 वर्ष की संघ यात्रा पूरी होने पर नगर के एक होटल में गोष्ठी का आयोजन किया। मुख्य वक्ता अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ.मनमोहन वैद्य ने कहा कि पीढ़ी को भारत को भारत समझना पड़ेगा।
विज्ञापन

हम इसे भूल रहे है। हम देश के नागरिक होने के नाते अपनी जिम्मेदारी को समझें। शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ हो, जो भी देश विकसित हुए वहां के नागरिकों ने अपनी जिम्मेदारी समझा।
हमारा देश विश्व में विविधता में एकता के लिए, सबके सुख के लिए, विश्व बंधुत्व के लिए जाना जाता है। हम अपने गौरव को समझे हमारी विशेषता अध्यात्म है। हम विश्व बंधुत्व की भावना को रखने वाले लोग है। कैप्टन एके सिंह ने कहा कि देश अपना है इस अपनत्व भाव से देश को आगे बढ़ाने में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। डॉ. अविनाश पार्थडिकर, सह विभाग संघ चालक जौनपुर, जिला संघ चालक डॉ. सुभाष रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कैप्टन डॉ. एके सिंह ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रांत कार्यवाह मुरली पाल, विभाग प्रचारक आदित्य, विभाग कार्यवाह डॉ. नितेश, विभाग कार्यवाहिका नीतू सिंह वीरेंद्र मौर्य, मनोज, लाल बहादुर पाल, वेद प्रकाश सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें