नौगढ़। स्थानीय राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से आयोजित गोष्ठी में विद्यार्थियों को आपदा के दौरान होने वाले नुकसान से बचाव के उपाय की जानकारी दी गई।
इससे पहले कार्यक्रम अधिकारी रमेश चंद्र ने एनएसएस के स्वयं सेवकों को शपथ दिलाई। महाविद्यालय सभागार में दैवीय एवं मानवीय आपदा पर शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश कुमार सिंह ने बाढ़, सूखा, आग लगने, भूकंप, चक्रवात एवं बिजली गिरने और इससे होने वाले नुकसान व बचाव के तरीकों के बारे में जानकारी दी। प्राध्यापक डॉ. कृष्ण कुमार ने नाव दुर्घटना, सर्पदंश से होने वाली हानि से बचाव के तरीके बताए। बाद में महाविद्यालय से गोद लिए गए गांव सेमरा, कुशही तक दैवीय एवं मानवीय आपदा जागरूकता रैली निकाली गई।