फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने रोका रास्ता

Wed, 18 Mar 2015 01:23 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
यूनियन बैंक आफ इंडिया की मजिदहां शाखा में राशन कार्ड के लिए खाता खोलने में हीलाहवाली से गुस्साई महिलाओं ने मंगलवार की पूर्वाह्न बैंक के समीप चहनिया-सैदपुर मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


 सूचना पर पहुंचे मारुफपुर चौकी इंचार्ज रामनरेश उपाध्याय ने शाखा प्रबंधक से बातचीत कर महिलाओं को समझाया-बुझाया। इसके बाद ग्यारह बजे से चल रहा जाम अपराह्न एक बजे समाप्त हुआ।

 
विरोध प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना रहा कि शाखा में पिछले बीस दिनों से  मात्र 5 से 10 खाते खोलकर अपराह्न एक बजे खाता खोलने का कार्य बंद कर दिया जा रहा है।
विज्ञापन


तत्पश्चात पुन: दूसरे दिन आने की बात कहकर महिलाओं को लौटा दिया जा रहा है। यह समस्या कई दिनों से चल रही थी। उन्होंने कहा कि इससे आजिज आकर यह कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा। करीब दो घंटे तक चले सड़क जाम से लोगों को आवागमन करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

 कई लोग रास्ता बदलकर अपने गंतव्य तक पहुंचे।

सूचना के बाद मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज ने शाखा प्रबंधक से बातचीत कर सभी महिलाओं को खाता खोलने के लिए फार्म का वितरण कराया और घर से भरकर लाने को कहा।

इसके बाद जाम खत्म हो गया।
इस संबंध में शाखा प्रबंधक अमित वियानी ने बताया कि स्टाप की कमी के कारण खाता खोलने में काफी दिक्कतें आड़े आ रही हैं। कहा कि सुबह 10 बजे से अपराह्न 1 बजे तक जितना फार्म भरवाया जा सकता है, उतना भरकर खाता खोल दिया जाता     है।

प्रदर्शन के दौरान इन्द्रावती, उर्मिला, अंशु, चमेला देवी, लालमनी, ममता देवी, लक्षना, पार्वती, रीमा, दुलारी, लक्ष्मीना  के साथ काफी पुरुष भी शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें