फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पुलिया बंद होने से 40 घरों के पास जलभराव, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नियमताबाद ब्लाॅक के चौरहट गांव में पानी की निकासी बाधित होने से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को रेलवे विभाग और जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की। ग्रामीणों का कहना कि वाराणसी से पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर तक चल रहे रेलवे फोर लेन चौड़ीकरण कार्य के दौरान रेलवे विभाग ने गांव की गुलाब बॉडी वाली गली के पीछे रेलवे लाइन के किनारे स्थित पुलिया को मिट्टी डालकर बंद कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार इसी पुलिया के माध्यम से बस्ती का नाबदान का पानी बाहर निकलता था। पुलिया बंद होने के बाद करीब 40 घरों के आसपास जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। लगभग 15 दिन बीत चुके हैं, लेकिन रेलवे विभाग और जिला प्रशासन की ओर से अब तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है। इस दाैरान मदिना, अल्ताफ, खुशनुमा बानो, बचनी, आरिफ, शब्बो, यासमीन बानो, हुसना, जामिलुन्निशा माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें