फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सात घंटे तक निकाला गया पानी, नहीं मिला बालक

विज्ञापन
विज्ञापन
दुलहीपुर। क्षेत्र के बावन बीघा स्थित कुएं में बालक के गिरने की सूचना पर बृहस्पतिवार को पुलिस के साथ गांव के लोग भी घंटों परेशान रहे। मोटर लगवाकर सात घंटे तक कुएं का पूरा पानी निकाला गया लेकिन बालक नहीं मिला। हालांकि, कुएं के पास किसी बच्चे की चप्पलें पड़ी थीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


बावन बीघा में अंग्रेजों के समय का पुराना कुआं है। पड़ोस में रहने वाली राधिका ने बृहस्पतिवार की सुबह 7:30 बजे ग्रामीणों को बताया कि कुएं के पास एक बच्चा बैठा था, जो शायद कुएं में गिर गया है। कुएं के पास एक बच्चे की चप्पलें पड़ी थीं, जिससे लोगों को उसकी बात सही लगी। कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्राम प्रधान ने नौ बजे मोटर लगवाकर कुएं का पानी निकलवाना शुरू किया। इसी बीच घटना की जानकारी पाकर पुलिस भी पहुंच गई। शाम चार बजे तक कुएं का सारा पानी निकाल लिया गया। गांव का युवक जलालुद्दीन सीढ़ी डालकर कुएं के अंदर गया और काफी देर तक तलाश की लेकिन बालक नहीं मिला। ग्रामीणों में चर्चा रही कि अगर बच्चा कुएं में नहीं गिरा तो चप्पल किसकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें