फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: आठ महीने जलापूर्ति ठप, हैंडपंप पर लगती है लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
दुलहीपुर। क्षेत्र के कुंडा कला गांव में पिछले आठ महीने से पेयजल की आपूर्ति ठप है। इससे चौहान और मलहिया बस्ती के 2400 लोग परेशान हैं। चंदासी स्थित पानी की टंकी से वहां पानी नहीं पहुंच पाता। लोग प्रधान की चौखट के चक्कर काटकर थक गए हैं। ऐसे में पानी के लिए हैंडपंप पर लंबी कतार लगती है। कुंडा कला स्थित चौहान बस्ती और कुंडा खुर्द की मलहिया बस्ती के लोग आठ महीने से पेयजल के लिए परेशान हैं। ग्रामीणों ने बताया कि आबादी बढ़ने के कारण उनकी बस्ती में पानी नहीं पहुंच पाता है। वहीं, गर्मी में हैंडपंप पर पानी के लिए लंबी लाइन लगती है। गांव में चार हैंडपंप हैं, जिसमें तीन खराब हो हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें