फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे जिले में झूमकर बरसे मेघ, गर्मी से मिली राहत, किसान हुए प्रसन्न

Mon, 08 Jul 2019 10:24 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इंतजार के बाद शनिवार को पूरे जिले में मेघ झूमकर बरसे। इस मानसून में ऐसा पहली बार हुआ है कि पूरे जिले में एक साथ बारिश हुई । बारिश से लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिली है। वहीं अच्छी बारिश से किसानों के चेहरे पर भी प्रसन्नता दिखी है। दोपहर बाद बारिश शुरू हुई तो रुक रुक कर होती रही। बारिश से तापमान में गिरावट आई। शनिवार को अधिकतम तापमान 34 व न्यूनतम 26 डिग्री रहा। नमी वहीं आर्द्रता 82 प्रतिशत रही। इससे अनुमान है कि बारिश का यह सत्र लंबा खिंचेगा।
विज्ञापन


इस वर्ष मानसून का आगाज देर से हुआ है। जुलाई का पहला सप्ताह बीत गया। इससे पहले दो जुुुलाई को बारिश हुई लेकिन एक साथ पूरे जिले में नहीं हुई। थोड़ी सी बारिश से उमस भरी गर्मी में इजाफा हो गया था। शुक्रवार की रात से बादल छाए थे लेकिन उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। शनिवार को दिन में भी यही स्थिति रही। दोपहर दो बजे के बाद अचानक बादल बरसने लगे। बड़ी बूंदों वाली तेज बारिश से लोगों को राहत मिली। पड़ाव, दुलहीपुर, पीडीडीयू नगर, अलीनगर, नियामताबाद, बबुरी, चकिया, सैयदराजा, चहनियां, धानापुर, सकलडीहा सहित लगभग सभी क्षेत्रों में आधा से एक घंटे तक रुक रुक कर बारिश हुई। उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों का मन बारिश की बूंदों को देख कर खिल उठा। यही कारण था कि लोग बारिश में भीगने से भी गुरेज नहीं किया। वहीं अब तक कम बारिश से चिंतित किसानों के चेहरे भी बारिश से खिल उठे। बारिश से खेतों में पानी भरा है। इससे खेतों में किसानों ने रोपाई का काम शुरू किया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें