फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: चहारदीवारी नहीं होने से स्विच यार्ड में पहुंचा पानी

विज्ञापन
सकलडीहा बिजली उपकेंद्र परिसर में हुआ जलभराव। संवाद
विज्ञापन
सकलडीहा। स्थानीय बिजली उपकेंद्र के स्विच यार्ड में बरसात का पानी घुस जाने से तहसील और ग्रामीण उपकेंद्र के चार सौ से अधिक गावों की बिजली आपूर्ति कभी भी ठप होने का डर है।
विज्ञापन

वहीं पानी भरा होने से आवागमन में भी दिक्कत हो रही है। बीते एक सप्ताह से सकलडीहा रजवाहा का पानी ईटवा गांव से होकर बिजली उपकेंद्र में घुस गया है। इससे बिजली आपूर्ति को लेकर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। बिजली उपकेंद्र के जमीन की पैमाइश होने के बाद भी चहारदीवारी नहीं होने से उपकेंद्र में जलभराव हो गया है। इससे उपभोक्ताओं, कर्मचारियों और अधिकारियों को उपकेंद्र में आने-जाने में समस्या हो रही है।
वही करंट उतरने व ग्रामीण क्षेत्र के बिजली आपूर्ति ठप होने की आशंका भी बनी हुई है। उपकेंद्र करीब चार सौ से अधिक गांवों को बिजली आपूर्ति होती है। इस संबंध में एसडीओ सियाराम यादव ने बताया कि पानी निकासी का प्रबंध किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इटवा गांव के खेतों का पानी आ रहा है। जल्द ही चहारदीवारी बनवा दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें