फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल संकट खत्म होने के आसार 

Sat, 04 Jun 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
विज्ञापन
बोरिंग के लिए मंगवाई गई मशीन।
विज्ञापन
 क्षेत्र के जलीलपुर सहित आस पास के विभिन्न गांवों में अब पानी की किल्लत दूर होने के आसार बढ़े हैं। तीस लाख की लागत से जल निगम की ओर से जलीलपुर ग्राम सभा में पानी टंकी का निर्माण किया जाएगा और बोरिंग कराकर पानी उपलब्ध कराया जाएगा। गुरुवार को चौरहट गांव में पानी की किल्लत से नाराज होकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया था। 
विज्ञापन

नियामताबाद विकास खंड अंतर्गत चौरहट, जलीलपुर, सूजाबाद बहादुरपुर, मढिया, भोजपुर सहित अन्य गांवों में पानी की किल्लत है। वैसे तो जल निगम की ओर से वर्षों पहले सूजाबाद  में ओवरहेड टैंक बना है। यहां से सूजाबाद, बहादुरपुर, मढ़िया,  जलीलपुर, चौरहट, भोजपुर आदि गांवों में पाइप लाइन से पानी की आपूर्ति की  जाती है। लेकिन ग्रामीणों की माने तो इलाके में पूरी क्षमता से पानी न चलने की वजह से नई बस्ती तक  पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इसी को लेकर गुरुवार को चौरहट के ग्रामीणों ने जल निगम के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया था। 
उधर जलीलपुर के पूर्व प्रधान श्रीप्रकाश सिंह ने बताया कि गांव में लगे हैंडपंप से आर्सेनिक मिश्रित पानी निकल रहा है। सूजाबाद पानी टंकी से गांव में ठीक से पानी नहीं आ पा रहा है। इसको देखते हुए दो वर्ष पहले पानी टंकी के लिए प्रस्ताव किया गया था। 
विज्ञापन

तत्कालीन अधिशासी अभियंता वीएन सिंह, डीएम, सकलडीहा विधायक सुशील सिंह और पूर्व सांसद रामकिशुन के प्रयास से धन आ गया और इसी वजह से काम भी शुरू हो गया। इस संबंध में अधिशासी अभियंता टीपी गुप्ता ने बताया कि तीस लाख रुपये में नलकूप और टंकी का निर्माण होगा। इससे आसपास के    ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल       मुहैया होगा।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें