सांस्कृतिक कार्यक्रमों की लयबद्ध प्रस्तुति व बच्चों के सुन्दर नृत्य
नाटिकाओं के बीच बचपन प्ले स्कूल का वार्षिक कार्यक्रम सोमवार को अग्रवाल
सेवा संस्थान में मनाया गया।
इसमें बच्चों ने प्रतिभा का एहसास
कराया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर नगर पालिका की
चेयरमैन रेखा जायसवाल के प्रतिनिधि रमेश जायसवाल ने दीप प्रज्जवलित कर
किया। इसके बाद छात्रों के समूह ने लाईटिंग आफ लैंप प्रस्तुत किया।
तत्पश्चात गणेश वन्दना के बाद अतिथियों के लिए स्वागत गीत गाया गया।
इसके
पश्चात बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को भाव विह्वल कर
दिया।
चिटयां कलाईयां वे, बेबी तेरी चिटियां कलाईयां वे के सांग पर बच्चों
ने खूब पैर थिरकाये। उसके बाद बलम पिचकारी गाने पर बच्चों ने जमकर धमाल
मचाया तो उपस्थित अभिभावक भी तालियां बजाकर बच्चों का उत्साहवर्धन करने
से नहीं चूके।
उसके बाद छात्र-छात्राओं के समूह ने धीरे-धीरे
मेरी जिन्दगी में आना गाने पर पैर थिरकाये। बच्चों को संबोधित करते हुई
चेयरमैन प्रतिनिधि रमेश जायसवाल कहा कि बच्चे भारत के भविष्य हैं, इनको
सजाने संवारने और निखारने के साथ ही अनुशासित बनाने की जिम्मेेदारी
अभिभावकों और शिक्षकों की है।
कहा कि नई तकनीक से आज के बच्चों को जोड़ा
जाना आवश्यक हो गया है। इसके बाद कक्षाओं में प्रथम आये छात्र-छात्राओं को
पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान शिक्षकों को भी उनके
बेहतर कार्य के लिए पुरस्कृत किया गया। तत्पश्चात छात्रों ने एक बार फिर
धमाल मचाया और नगाड़ा, नगाड़ा बजा के गाने पर जमकर झूमे।
साग बजते ही
परिसर में मौजूद हर शख्स के पांव हरकत करने लगे। बच्चों को उत्साह देखते
ही बन रहा था। प्रबंध निदेशक सरिता गुप्ता ने विद्यालय की रूप रेखा बतायी।
इस अवसर पर तमाम अभिभावक और शिक्षक मौजूद रहे।