भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई)के गोदाम पर चावल लेने के लिए कमीशन मांगे जाने का आरोप लगाकर बुधवार को गोदाम के गेट पर मिल संचालकों ने प्रदर्शन किया।
इस दौरान आरोप लगाया कि प्रति गाड़ी बीस हजार रुपये कमीशन की मांग की जाती है। कमिशन न देने पर चावल नहीं लिया जा रहा है। चेतावनी दी कि यदि इस पर रोक नहीं लगी तो आंदोलन किया जाएगा। बाद में अधिकारियों के पहुंच कर आश्वासन पर मिल संचालक शांत हुए।
जिले भर में धान की खरीद का जिम्मा चावल मिल संचालकों को भी दिया गया है। समर्थन मूल्य के तहत 1470 रुपये प्रति क्वींटल के हिसाब से धान की खरीद करने के बाद उससे चावल निकाला गया। जब मिल संचालक चावल गोदाम पर पहुंचा रहे हैं तब यहां कमिशन की मांग की जाती है। मिल संचालकों का आरोप है कि ट्रक के पहुंचने पर 2670 रुपये गेट पर, 6600 पल्लेदार को,छह हजार कागजात के नाम पर के साथ कुल प्रति ट्रक बीस हजार देने पर ही चावल उतारा जाता है। पैसा न देने पर अच्छे चावल को भी नहीं उतारा जा रहा है। शाम चार बजे राइस मिल संचालकों ने तीन घंटे तक मिल संचालकों ने गोदाम प्रबंधक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शाम छह बजे मौके पर पहुंचे एसडीएम मुगलसराय सतेन्द्र सिंह, डिप्टी आरएमओ और एसएमएसआई आदि पहुंचे। इस दौरान भूपन सिंह, राघवेन्द्र, देवेन्द्र सिंह, संजय मिश्र, भैरवनाथ गुप्ता, ऋषि गुप्ता, प्रतीक गुप्ता, ओपी सिंह आदि रहे।
महेन्द गुप ता, गिरधारी, अशोक, महेन्द्र यादव, सुनील सोनू, दिलीप आदि रहे।