डीआरएम विद्याभूषण ने सोमवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन स्थित प्रतीक्षालय का
उद्घाटन किया। इस दौरान सर्वप्रथम नारियल फोड़कर व फीता काटकर प्रतीक्षालय
को जनता के लिए समर्पित किया।
साथ ही स्टेशन मास्टर एसके नायक को निर्देश दिया कि प्रतीक्षालय प्रतिदिन खुलना चाहिए।
इस
अवसर उन्होंने कहा कि रेलवे जनता की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए
निरंतर प्रयासरत है। प्रतीक्षालय भवन जनता को समर्पित कर चंदौली स्टेशन पर
आने वाले यात्रियों को ट्रेेनों का इंतजार करने में सहूलियत होगी। कहा कि
आरक्षण काउंटर का समय बढ़ाने के लिए प्रयास जारी है।
जल्द ही इसका
समय बढ़ाया जाएगा। साथ ही उन्होंने मां काली मंदिर पर लोगों के आने-जाने के
लिए फुट ओवरब्रिज निर्माण के लिए जिला प्रशासन से प्रस्ताव मांगा।
कहा कि
प्रस्ताव प्राप्त होते ही इस दिशा में कार्य शुरू करा दिया जाएगा। उन्होंने
यह भी बताया कि जनता की मांग पर पुरुषोत्तम, रांची, क्षिप्रा ट्रेनों के
ठहराव के लिए रेल मंत्रालय को पत्र भेजा गया है।
प्रयास है कि जुलाई में
समय सारणी जारी होने पर ट्रेनों के ठहराव की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
स्टेशन पर साफ-सफाई व पेयजल समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं को चुस्त-दुरुस्त
रखने के लिए उन्होंने स्टेशन मास्टर को निर्देश दिया। कहा कि चंदौली मझवार
स्टेशन पर बोर्ड लगाने की भी बात कहीे। इस अवसर पर आशीष कुमार, पवन कुमार,
अशोक कुमार, एसके नायक आदि उपस्थित रहे।