फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: गैस सिलिंडर के लिए कीचड़ और गंदगी में घंटों इंतजार

विज्ञापन
चकिया दीपावली के बाद गैस सिलेंडर लेने के लिए भारत गैस वितरण केंद्र पर लंबी कतार
विज्ञापन
चकिया। दीपावली के बाद घरेलू गैस की मांग बढ़ने से मंगलवार को भारत गैस एजेंसी के वितरण केंद्र पर उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही गैस सिलिंडर लेने के लिए लंबी कतारें लग गईं। बुकिंग और भुगतान के बाद भी लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। बैठने की व्यवस्था नहीं होने से महिलाओं को जमीन पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

सब्जी मंडी परिसर स्थित वितरण केंद्र पर उपभोक्ताओं की परेशानी गंदगी ने और बढ़ा दी है। परिसर में जगह-जगह कीचड़ और गंदा पानी जमा है। इससे उठने वाली दुर्गंध के बीच लोगों को सिलिंडर लेने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। उपभोक्ता परवेज, सुनील कुमार, धर्मेंद्र, पवन कुमार और मोहम्मद अली ने बताया कि परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था ठीक नहीं है। कीचड़ और गंदे पानी के कारण काफी परेशानी होती है। महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे अधिक दिक्कत उठानी पड़ रही है। उन्होंने सफाई कराने और बैठने की समुचित व्यवस्था करने की मांग की।
एजेंसी संचालक प्यारेलाल सोनकर ने बताया कि त्योहार के कारण उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ गई थी। कर्मचारियों की मदद से बुकिंग कराने वाले उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर वितरित किए जा रहे हैं। वहीं, सप्लाई इंस्पेक्टर राघवेंद्र कुमार ने कहा कि गैस सिलिंडर वितरण स्थल पर साफ-सफाई और स्वच्छता जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें