फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्रतियों ने सरोवर तटों पर घाट पूजा कर किया दीपदान

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर के मानसरोवर तालाब पर व्रती महिलाओं को सिंदूर लगाती महिला। - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। लोक आस्था के महापर्व डाला छठ के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को व्रतियों ने दिन भर निराजल रहकर सूर्य की उपासना की और शाम को चावल, दूध और गुड़ की बखीर तैयार की। चंद्रदर्शन और पूजन के बाद बखीर, पूड़ी का भोग लगाया और जल ग्रहण किया। इसके साथ ही छत्तीस घंटे के उपवास की शुरूआत की। शुक्रवार को व्रती शाम को अस्ताचल गामी सूर्य को अर्घ्य देंगी। इसके साथ ही अगले दिन शनिवार की सुबह उदीयमान सूरज को अर्घ्य देने के साथ व्रत का समापन होगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को व्रतियों ने नदी और सरोवर तटों पर पहुंच कर अर्घ्य के लिए वेदी तैयार की और घाटों की पूजा अर्चना कर दीप दान किया। व्रती सुबह से ही पूजा अर्चना की तैयारी में जुट गई। सुबह उठ कर स्नान ध्यान किया और सूर्योपासना शुरू कर दी। दिन भर अस्ताचलगामी और उदयाचल सूर्य को अर्घ्य देने के लिए पकवान आदि तैयार किए। शाम को गंगा के घाटों, सरोवरोें और, तालाबों पर पहुंच कर अर्घ्य के लिए वेदी तैयार की और धूप, दीप, नैवेद्य, सिंदूर से घाट पूजन किया। इसके बाद दीपक प्रज्ज्वलित कर पत्ते दोने में रख कर उसे तालाब में प्रवाहित किया गया। इसके बाद घर लौट आए और परंपरागत तरीके से नई ईंट को जोड़ कर चूल्हा तैयार की और आम की लकड़ी और उपले के ईँधन से चावल, गुड़ और दूध की बखीर तैयार की। इसके बाद चंद्रदर्शन कर विधि विधान से छठ मइया की पूजा अर्चना के बाद बखीर का भोग लगाया व जल ग्रहण किया। इसके साथ ही 36 घंटे के उपवास की शुरूआत की। व्रती के भोग लगाने के बाद घर परिवार और आस पड़ोस के लोगों ने बखीर, पूड़ी, रोटी का प्रसाद ग्रहण और भगवान सूर्य और छठ मइया के जयकारे लगाए।
पीडीडीयू नगर। लोक आस्था के महापर्व डाला छठ की पूर्व संध्या पर बृहस्पतिवार को बाजार में फलों की दुकानें सजीं। माला फूल खरीदने के लिए भीड़ लगी रही।नगर सहित पूरे जिले के महत्वपूर्ण बाजारों में दर्जनों स्थानों पर अस्थायी रूप से फलों की दुकानें सजीं। यहां सुबह 11 बजे से खरीदारों की भीड़ बढ़ने लगी और रात तक खरीदारी होती रही।
विज्ञापन

फलों की मांग को देखते हुए बृहस्पतिवार को नगर में जीटी रोड के किनारे फलों की दूकाने सजी। इसी तरह ग्रामीण इलाकों के बाजार में भी जगह-जगह फलों की दुकानें सजीं रहीं। यहां सुबह से देर शाम तक खरीदारों की भीड़ रही। अर्घ्य देने के लिए अमरूद, सेव, नाशपाती, संतरा, मौसमी, अनार, केला, नारियल, गन्ने, अन्नानास, अमरख, खीरा, पानी फल सिंघारा की बिक्री हुई। मंडी के थोक विक्रेता महेन्द्र सोनकर, लालचंद सोनकर और दूधनाथ सोनकर ने बताया कि पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष फलों की कीमत में दस से 15 प्रतिशत इजाफा हुआ है।
पीडीडीयू नगर। सूर्योपासना का महापर्व डाला छठ की पूर्व संध्या पर घाटों पर पूजन- अर्चन के बाद दीपदान किए जाने से सरोवर तट दीपों जगमगा उठें। वहीं पूजा समितियों की ओर से विद्युत झालरों, ट्यूबलाइटों और हाईमास्ट की व्यवस्था की गई है। तालाबों के किनारे पूजा समिति की ओर से छठी के गीत बजाए जा रहे हैं। इससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। नगर के मानसनगर स्थित मानसरोवर तालाब, दामोदरदास पोखरा, सिकटिया तालाब, गोबरिया पोखरा पर पूजा की तैयारी की गई है।
पीडीडीयू नगर। डाला छठ पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने में व्रतियों को दिक्कत न हो इसके लिए प्रशासन भी मुस्तैद है। पीडीडीयू नगर के चेयरमैन संतोष खरवार ने बृहस्पतिवार को मुगलचक स्थित तालाब का निरीक्षण किया। साफ-सफाई के साथ ही व्रती महिलाओं की सुविधा के लिए जरूरी सभी इंतजाम कराए।
छठ पूजा के मद्देनजर सभी तालाबों पर व्रती महिलाओं की भीड़ को देखते हुए पहले से ही शासन प्रशासन के साथ ही जनप्रतिनिधि भी उनकी सुविधाओं का इंतजाम करने में जुट गए हैं। इसी के तहत बृहस्पतिवार को चेयरमैन संतोष खरवार ,सभासद प्रतिनिधि शिव शंकर शर्मा, सफाई नायक राजेंद्र चौरसिया आदि ने वार्ड नंबर नौ मुगलचक में स्थित ऐतिहासिक तालाब का निरीक्षण किया। यहां व्रतियों की सुविधा के लिए साफ सफाई, तालाब में सुरक्षा की दृष्टि से नाव आदि का व्यवस्था कराया। वही चेयरमैन पिछले वर्ष लगे पौधों के रखरखाव के लिए भी सभासद प्रतिनिधि को निर्देश दिया। इसके साथ ही सफाई में प्रयोग होने वाले सभी सामानों को रखने के लिए स्टोर रूम जल्द बनाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें