त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के लिए शुक्रवार को छिटपुट नोकझोंक के बीच शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ।
जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम व एसपी अमित वर्मा ने सुबह नौ बजे कस्बा सहित क्षेत्र के कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
बसाढ़ी
गांव में बनाए गए मतदान केंद्र पर मतदाताओं के कतारबद्ध न रहने से पीठासीन
अधिकारी और पुलिस के बीच झड़प हो गई।
इसपर पुलिसकर्मियों ने पीठासीन
अधिकारी को गाली देकर चुप करा दिया। इसी बीच पूर्वाह्न 11 बजे अचानक मुहर
ही गायब हो गई।
इसके बाद 15 मिनट मतदान की प्रक्रिया ठप हो गई। मुहर न
मिलने के चलते गांव की निर्मला देवी ने मतपत्र पर अंगूठा लगाकर ही मतपत्र
में डाल दिया।
पंद्रह मिनट बाद मुहर मिलने के पर जैसे ही मतदान शुरू हुआ
इसी बीच किसी ने मतदान में गड़बड़ी की सूचना फैला दी। इसके बाद जोनल
मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ भारी संख्या में पुलिस मतदान केंद्र
पर पहुंच गई और मतदान अभिकर्ताओं को बूथ से खदेड़ दिया।