मोहनिया। मुख्य निर्वाचन आयुक्त की ओर से बिहार में विधानसभा चुुनाव की त िथेि घोषित होने के बाद प्रदेश भर में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। शनिवार को जिलाधिकारी कैमूर डॉ. नवल किशोर चौधरी ने कहा कि जिले में चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। उन्होंने कहा कि कैमूर जिले में आदर्श आचार संहिता लागू होते ही धारा 144 जिले के भभुआ व मोहनियां दोनों अनुमंडल में लगा दिया गया है। यह जानकारी उन्होंने शनिवार को प्रेसवार्ता में दी। डीएम ने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। जिसको लेकर सभी राजनीतिक दलों के नेता व कार्यकर्ता अपने अपने बैनर पोस्टर हटा लें। कैमूर जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र का चुनाव पहले चरण में होगा। इसके लिए एक अक्टूबर से नामांकन की प्रक्रिया शुू होगी। वही 08 अक्टूबर नामांकन की अंतिम तिथि होगी। 9 अक्टूबर को स्क्रूटनी, 12 अक्टूबर तक नाम वापसी व 28 अक्टूबर को मतदान होगा। इसके बाद 10 नवंबर को मतगणना होगी। बताया कि मतदाताओं की सुविधा के लिए प्रत्येक बूथ पर पानी, टॉयलेट,बजिली की सुविधा रहेगी। प्रत्येक बूथ पर सभी मतदाताओं को मतदान के दौरान मास्क पहनना अनिवार्य होगा। जो बुजुर्ग मतदाता हैं की मांग के अनुसार बैलेट पेपर की व्यवस्था की जाएगी।