फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 27 को होगा बार एसोसिएशन चुनाव के लिए मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। सकलडीहा बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव की अधिसूचना चुनाव समिति ने जारी कर दी है। चुनाव 27 फरवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा। उसी दिन परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

नामांकन पत्र 19 फरवरी को दाखिल होंगे, जबकि नाम वापसी की अंतिम तिथि 20 फरवरी दोपहर 1 बजे तय की गई है। सदस्यता शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 13 फरवरी निर्धारित की गई है।
मतदाता सूची 16 फरवरी को प्रकाशित होगी, जिस पर 17 फरवरी तक आपत्ति या संशोधन दर्ज कराया जा सकेगा। अंतिम मतदाता सूची 18 फरवरी को जारी होगी।
चुनाव समिति ने बार सदस्यता और पात्रता से जुड़े महत्वपूर्ण नियम भी स्पष्ट किए हैं। इसके मुताबिक डेमोक्रेटिक बार के सदस्य, पदाधिकारी या अधिवक्ता सकलडीहा बार के सदस्य नहीं बन सकेंगे और न ही चुनाव लड़ पाएंगे। सदस्यता शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है, जिसके साथ बार काउंसिल का सीओपी जमा करना अनिवार्य होगा। इसे जमा न करने पर सदस्यता मान्य नहीं मानी जाएगी।
विज्ञापन

समिति ने यह भी स्पष्ट किया कि केवल सकलडीहा तहसील में नियमित रूप से कार्य करने वाले अधिवक्ता ही पदाधिकारी बनने के पात्र होंगे। जनपद चंदौली के बाहर के किसी भी बार के सदस्य एसोसिएशन के किसी पद पर नहीं चुने जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें