फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सकलडीहा और नियामताबाद में मतदान आज

Tue, 13 Oct 2015 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में दूसरे चरण के पंचायत चुनाव के तहत नियामताबाद व सकलडीहा ब्लाक क्षेत्र के 11 जिला पंचायत सदस्य एवं 272 क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए मंगलवार को वोट डाले जाएंगे।
विज्ञापन



इसके लिए कुल 223 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। कुल 390975 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए 22 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।

  
मंगलवार को सुबह सात बजे सभी मतदान केंद्रों पर चुनावी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके मद्देनजर सोमवार को नियामताबाद व सकलडीहा ब्लाक कार्यालय से पीठासीन अधिकारी व मतदान कर्मियों समेत पुलिस व सुरक्षा बल के जवान अपने केंद्र पर पहुंचे।
विज्ञापन



 ब्लाक कार्यालयों से रवाना होने से पूर्व पीठासीन अधिकारी व मतदान कर्मी मतदान सामग्री का मिलान करने में घंटों व्यस्त रहे। सभी को मुख्य विकास अधिकारी एमपी सिंह ने अपनी देखरेख में मतदान केंद्रों के लिए भेजा।


 नियामताबाद में छह व सकलडीहा में पांच जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 146 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। वहीं क्षेत्र पंचायत के 272 पदों के लिए चुनाव होगा। मतदान प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने के लिए कड़े प्रबंध किए गए हैं।


 मतदाताओं की सुविधा के लिए सकलडीहा में 122 व नियामताबाद में 101 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। नियामताबाद के 203157 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन


वहीं सकलडीहा में 187818 मतदाता वोट देंगे। जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने सभी पीठासीन अधिकारियों को निर्देश दिया है कि मतदान समय से प्रारंभ कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें