फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मत दूसरे का, किसी और ने कर दिया मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
धानापुर । तमाम तरह की ट्रेनिंग के बाद भी मतदान अधिकारी और कर्मियों की लापरवाही के चलते सोमवार को मतदान के दौरान कई गड़बड़ियां सामने आईं। धानापुर कस्बा स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रथम पर बने मतदान केंद्र पर सोमवार को वार्ड संख्या आठ निवासी काजल वर्मा बूथ संख्या 29 पर मतदान करने पहुंचीं। वहां मौजूद पीठासीन अधिकारी सुशील कुमार को उन्होंने अपनी पर्ची दिखाई। पीठासीन अधिकारी ने पर्ची और आईडी का मिलान किया तो जानकारी हुई कि काजल का मत पड़ चुका है। इसके बाद काजल ने अधिकारी से अपनी आपत्ति जताई। उन्होंने अपनी दोनों हाथों की ऊंगलियों को दिखाते हुए कहा कि अभी तक मत नहीं डाला है। काजल वर्मा ने पीठासीन अधिकारी पर फर्जी वोट कराने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

इस संबंध में पीठासीन अधिकारी सुशील कुमार ने कहा कि किसी ने उनकी आईडी लेकर वोट डाल दिया होगा। बताया कि कई बार फोटो मिलाने में अंतर होने के कारण दिक्कत आ जाती है। वहीं चंदौली सदर ब्लॉक के चनहटा गांव के बूथ संख्या-11 पर वोट डालने पहुंचीं बीनू नाम की महिला को बिना वोट डाले ही वापस लौटना पड़ा। गांव के शिवपूजन की पत्नी बीनू जब वोट डालने पहुंचीं तो कागजों के मिलान के बाद पीठासीन अधिकारी ने कहा कि आपका वोट पड़ चुका है। बीनू ने अपनी उंगली भी दिखाई जिस पर स्याही के निशान नहीं थे। इसके बावजूद पीठासीन अधिकारी ने कहा कि आपका वोट पड़ चुका है। बीनू की तरफ से शिकायत किए जाने के बाद भी अधिकारियों ने एक नहीं सुनी और उन्हें बिना वोट दिए ही घर जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें