फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: छठ पूजा को लेकर पोखरे की सफाई में उतरे स्वयंसेवी कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को देखते हुए तालाबों-पोखरों की सफाई के लिए स्वयं सेवकों की टीम सक्रिय हो गई है। शुक्रवार को जय मां काली सेवा समिति सहदुल्लापुर के कार्यकर्ताओं ने वार्ड नंबर पांच मां काली नगर स्थित मां काली के विशाल पोखरे में व्याप्त गंदगी की हटाकर साफ सफाई की। जय मां काली सेवा समिति के अध्यक्ष पूर्व सभासद गुरुदेव चौहान ने बताया कि मां काली के विशालकाय पोखरे में बरसात की कमी के कारण जलस्तर काफी नीचे चला गया है। इसमें काई शैवाल और कीचड़ बना हुआ है। पोखरे की साफ सफाई के लिए शुक्रवार को समिति के लोहा चौहान, दरोगा चौहान, दीपक चौहान, अखिलेश चौहान, शिवाजी यादव ,अनिल यादव आदि कार्यकर्ताओं ने सफाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें