फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: नए सत्र से 26 राजकीय इंटर कॉलेजों में छात्रों को दी जाएगी व्यवसायिक शिक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। नए सत्र से जिले के सभी राजकीय इंटर कॉलेजों में नौ से बारहवीं तक के विद्यार्थियों को व्यावसायिक शिक्षा दी जाएगी। उन्हें कंप्यूटर, एग्रीकल्चर, ऑटोमोटिव, ब्यूटी एंड वेलनेस, आईटी एंड आईटीएस, प्लंबिंग, रिटेल, सिक्योरिटी, स्पोर्टस, शारीरिक शिक्षा, फिटनेस एंड लेजर, ट्रांसपोर्टेशन, लॉजिस्टिक, वेयर हाउस का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए जिले के 23 राजकीय विद्यालयों में प्रति विद्यालय के हिसाब से करीब पांच लाख रुपये बजट की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन




जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. जयप्रकाश सिंह ने बताया कि जिले में 26 राजकीय विद्यालय है इनमें तीन विद्यालयों व्यावसायिक शिक्षा बच्चों को दी जा रही। इसी क्रम में अब बाकी के भी विद्याालयों में व्यावसायिक शिक्षा का लाभ देने की शासन की मंशा है। इस अगले वित्त वर्ष में इसके लिए बजट में प्रावधान भी किया गया है।



इन विद्यालयों में दी जा रही व्यावसायिक शिक्षा



जिले के तीन विद्यालय नेशनल इंटर कॉलेज सैयदराजा, आदित्य नारायण इंटर कॉलेज चकिया राजकीय इंटर कॉलेज नौगढ़ में व्यावसायिक शिक्षा के तहत बच्चों को पढ़ाया जा रहा है। जहां बच्चों को सिलाई कढ़ाई सहित कंप्यूटर, कृषि, ऑटोमोटिव, ब्यूटी एंड वेलनेस, आईटी एंड आईटीएस, स्पोर्टस, शारीरिक शिक्षा आदि की शिक्षा दी जा रही है। कई बच्चों को इसका लाभ मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें