फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माहौल बिगाड़ने पर दंडित होंगे

Fri, 25 Sep 2015 02:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव के दौरान माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें दडित किया जाएगा। शांति व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन


ये बातें नौगढ़ व चकरघट्टा थाने में  गुरुवार को हुई चुनाव तैयारी की बैठकों के दौरान जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने गुरुवार को कही।

बैठक में गांवों से आए चौकीदारों, पंचायत मित्रों, पुलिस मित्र, सेक्रेटरी व लेखपालों से उन्होंने कहा कि यदि गांवों में अवैध शराब बनाने व बेंचने की सूचना मिलने पर बीट के कर्मचारी को तुरंत बर्खास्त कर दिया जाएगा।

 उन्होंने गांवों में खराब पड़े हैंडपंपों, ट्रांसफार्मर, जर्जर तार व मतदान केंद्र तक जाने वाले मार्गों की तत्काल मरम्मत कराने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।
विज्ञापन


चकरघट्टा गांव के निवासी शिवराज किशोर सिंह मुन्ना ने जिलाधिकारी से शाम छह बजे से सात बजे तक नौगढ़ क्षेत्र में बिजली आपूर्ति कराने और चंदौली से नौगढ़ तक नियमित तौर पर रोडवे ज बस चलाने की मांग की।

इस पर डीएम ने चुनाव से पूर्व इसे शुरू कराने का आश्वासन दिया। कहा कि यदि किसी भी प्रत्याशी ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की तो उसके खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन के तहत मुकदमा दर्ज होगा और बिना परमिशन के प्रचार करती गाड़ियां मिली तो उन्हें जब्त कर लिया जाएगा।


च कहा कि मतदान से पहले सेक्टर मजिस्ट्रेट व जोनल मजिस्ट्रेट बूथों पर भ्रमण करेंगे। नौगढ़ में जिला पंचायत की दो व क्षेत्र पंचायत की 40 सीटों के मतदान के लिए 65 मतदान केंद्रों पर 165 बूथ बनाए गए हैं। इनपर 57000 मतदाता मतदान करेंगे।

वहीं पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा ने कहा कि चुनाव के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाएगी। डीएम ने कहा कि 26 सितंबर के बाद सरकारी भवन अथवा विद्युत पोल पर किसी भी प्रत्याशी का बैनर पोस्टर दिखाई दिया तो उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

 इस अवसर पर सीएमओ आरएन सिंह, एसडीएम चकिया जीएल सरोज, एसडीओ अखिलेश जायसवाल, सीएरपीएफ के गौतमचंद्र राय, बीडीओ गया प्रसाद, थानाध्यक्ष नौगढ़ रामनारायण पासी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें