फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक एकजुटता से ही विश्वकर्मा समाज का होगा उत्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। भारत के पूर्व राष्ट्रपति स्व. ज्ञानी जैल सिंह के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए दिरेहूँ गांव स्थित जयगुरूदेव लान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ भगवान विश्वकर्मा एवं ज्ञानी जैल सिंह के चित्र पर दीप प्रज्जवलित करके किया गया।
विज्ञापन

सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विश्वकर्मा महासभा के राष्ट्रीय महासचिव राजेश विश्वकर्मा ने कहा कि सामाजिक एकजुटता से ही शैक्षिक, सामाजिक राजनैतिक एवं आर्थिक उत्थान संभव है। उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा समाज में निर्माण की शक्ति निहित है। इसके बावजूद समाज को उतनी प्रतिष्ठा नहीं मिल सकी, जितनी मिलनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि शिक्षा को अपनाने तथा अपने बच्चों को शिक्षित करने से ही समाज उन्नति के पथ पर अग्रसर होगा। इस दौरान डा. जिउतबन्धन विश्वकर्मा, रामजी विश्वकर्मा, डा. अवनीश विश्वकर्मा, ई. देवनारायण विश्वकर्मा, डा. रामधीन विश्वकर्मा, विवेक विश्वकर्मा, कार्यक्रम प्रभारी जगदीश विश्वकर्मा, विजय बहादुर विश्वकर्मा, विजय विश्वकर्मा, नंदकिशोर विश्वकर्मा, डा.सुभाष विश्वकर्मा, बृजेश विश्वकर्मा मौजूद रहे। अध्यक्षता डा.रामकिशोर शर्मा बेहद ने व संचालन छन्नूलाल विश्वकर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें