स्मार्ट मीटर के खिलाफ बुधवार को सकलडीहा बिजली उपकेंद्र पर दरियापुर गांव की महिलाओं ने प्रदर्शन किया। महिलाओं ने स्मार्ट मीटर को हटाने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा किस्मार्ट मीटर से एक माह का दो हजार से तीन हजार तक बिजली का बिल आने से समस्या हो रही है। स्मार्ट मीटर न हटाए जाने पर ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी। एसडीओ बिजली सियाराम यादव ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं को बिजली बिल या स्मार्ट मीटर से संबंधित कोई समस्या है। अलग-अलग लिखकर दे उनका दो से तीन दिन के अंदर समस्या दूर कराया जाएगा। इस मौके पर विरोध में राम सुधार, नगीना, अजय कुमार, पप्पू, देववंत, इंद्रजीत, धर्मदेव, दिलीप, सियाराम, मालती मौजूद रहे। संवाद