गर्मी आते ही बिजली कटौती बढ़ने लगी है। बीते दो दिनों में लगातार दिन में सा से आठ घंटे बिजली सप्लाई बाधित होने से कस्बा सहित आस-पास के लगभग चार दर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीण परेशान हैं। बिजली न रहने से उन्हें पानी की समस्या से भी दो-चार होना पड़ रहा है।
स्थानीय विद्युत उपकेंद्र से शनिवार से ही दोपहर में सात से आठ घंटे बिजली कटौती की जा रही है। लॉकडाउन के दौरान पड़ रही गर्मी में लोग अपने घरों में चैन से नहीं रह पा रहे हैं। वे बढ़ती गर्मी व उमस के बीच बेचैन होकर इधर-उधर राहत पानें के लिए घरों से निकलकर भटक रहे हैं। गौरतलब है कि लगभग ढ़ाई माह पूर्व धानापुर उपकेंद्र में उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाने के साथ पैनल बदले गए हैं।
बावजूद इसके बिजली कटौती ने उपभोक्ताओं का पीछा नहीं छोड़ा है। इस संबंध में जेई जयकार पटेल नें बताया कि पैनल से संबंधित कुछ कार्य लॉकडाउन के कारण पूरे नहीं हो सके थे। सोमवार तक कार्य पूरा कर समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। संवाद