फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों में धांधली के मामले में ग्रामीणों का बयान दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास कार्यों में धांधली के मामले में ग्रामीणों का बयान दर्ज
विज्ञापन

शिकायत पर पहुंची टीम ने विकास कार्यों की परखी हकीकत
संवाद न्यूज एजेंसी
शिकारगंज। क्षेत्र के फिरोजपुर गांव के आवास आंवटन में धांधली, मनरेगा मजदूरी का भुगतान नहीं होने व आवास की किस्त दूसरों के खातों में भेजे जाने की शिकायत पर बुधवार को तीन सदस्यीय टीम ने गांव का दौरा किया। इस दौरान टीम ने सभी शिकायतो का सत्यता जानी और ग्रामीणों के बयान दर्ज किए। टीम ने बताया कि इसकी एक रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन

क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में विकास कार्यो में धांधली व आवास आवंटन, मनरेगा मजदूरी का भुगतान न करने के मामले की शिकायत गांव के ही कुछ लोगों ने जिले के अधिकारियों से की थी। शिकायत को संज्ञान में लेते हुए मामले को संज्ञान में लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने शिकायतों की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन किया। बुधवार को बुधवार को उपायुक्त एनआरएलएम महेन्द्र नाथ चौबे व बीडीओ नौगढ़ सुदामा यादव गांव में पहुंचे। जहां उन्होंने शिकायत के विभिन्न बिंदुओं का भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान लाभार्थी श्यामरथी देवी, मंजू देवी, रामबृक्ष के प्रधानमंत्री आवास का अवलोकन किया । बाद में लाभार्थियों के बयान भी दर्ज किए गए। इस अवसर पर एडीओ आईएसबी गुरुशरन श्रीवास्तव, एडीओ पंचायत सतेन्द्र श्रीवास्तव, एडीओ कोआपरेटिव चंदन यादव, सचिव देवेन्द्र , ग्राम प्रधान बब्बन यादव समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

रिपोर्ट - विजय विश्वकर्मा
बाइट - 1222
संपादन - कमलजीत सिंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें