फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ग्रामीणों ने दिखाई सतर्कता, हादसे का शिकार होने से बची विभूति एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
धीना। हावड़ा से प्रयागराज रामबाग जा रही अप विभूति एक्सप्रेस सोमवार की सुबह दुर्घटना ग्रस्त होने से बची। अप पटरी चटकी देख ग्रामीणों ने ट्रेन रोकवाया। बाद में रेलवे कर्मियों ने ट्रैक मरम्मत की। इसके बाद ट्रेन आगे बढ़ी। इस दौरान ट्रेन एक घंटे तक खड़ी रही। क्षेत्र के सिकठा गांव के समीप रेलवे की ओर से रेलवे ट्रैक की मरम्मत की जा रही थी। इसके लिए ट्रेनों को काशन पर चलाया जा रहा है। अप विभूति एक्सप्रेस सोमवार की सुबह 7.44 बजे जमानिया से आगे बढ़ी थी। दूसरी तरफ क्षेत्र के सिकठा गांव के लोग रेलवे ट्रैक की तरफ गए थे। इसी बीच उनकी नजर पोल संख्या 720/15 के पास अप लाइन पर पड़ी। पटरी बीच से कटी हुई थी और इसमें लगे नट वोल्ट दूर बिखरे थे। इससे दुर्घटना की आशंका थी। ग्रामीणों के शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना धीना स्टेशन मास्टर को दी। इस बीच अप विभूति एक्सप्रेस वहां पहुंच गई। यह देख गांव के ही संतोष राजभर ने शोर मचाते हुए हाथ में लाल कपड़ा लेकर इंजन की तरफ दौड़े। यह देख कर चालक ने ट्रेन रोक दी। कंट्रोल की सूचना पर इंजीनियरिंग विभाग की टीम मौके पर पहुंची। ट्रैक की मरम्मत के बाद ट्रेन पीडीडीयू नगर के लिए रवाना हुई। इस दौरान एक घंटे तक ट्रेन खड़ी रही। इस संबंध में स्टेशन मास्टर अजीत कुमार ने बताया कि रेलवे ट्रैक की मरम्मत की जा रही है। ट्रैक को बीच से काटकर उसे नट वोल्ट पर कसा गया था। इसी बीच पटरी पर कसा गया नट वोल्ट हट जाने के कारण पटरी कटी हुई दिखी। इसकी मरम्मत कर ट्रेनों का आवागमन सामान्य कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें