फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चहनिया। विकासखंड क्षेत्र के हरधन खास गांव में पिच रोड से गांव में जाने वाला मुख्य मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार कई वर्ष पहले नाली बनाकर खड़ंजा बिछाया गया था। गाड़ियों के आवागमन के चलते दोनों साइड से इंटरलॉकिंग दब गई। वहीं दूसरी तरफ जगह-जगह ढक्कन भी टूट गये है। दोनों तरफ से सड़क धंसने के कारण आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। बृहस्पतिवार को इससे नाराज होकर ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


पैदल चलने वालों को या दो पहिया वाहन वाले हमेशा गिरकर चोटिल हो रहे हैं। बारिश के बाद स्थिति और अधिक खराब हो गई है। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क के धंस जाने के कारण आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। इसकी शिकायत ग्रामप्रधान, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य एवं जनप्रतिनिधियों से की लेकिन अब तक किसी ने भी उनकी समस्या का हल नहीं निकाला। ग्रामीणों ने चेताया कि यदि सड़क का निर्माण नहीं हुआ तो वे लोग मुख्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर धर्मेंद्र विश्वकर्मा, दया शंकर सिंह, मुन्ना सिंह, राम प्रवेश सिंह, रविंद्र सिंह, शंकर विश्वकर्मा, परम यादव, श्याम नारायण प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें