फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत भवन गांव में बनाने के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। स्थानीय विकास खंड के बोदलपुर ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने शुक्रवार को पंचायत भवन गांव में ही बनाने की मांग को लेकर चकिया तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने पंचायत भवन पहाड़ी के पास बनाए जाने पर रोक लगाने की मांग की। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बोदलपुर गांव में बंजर जमीन उपलब्ध है। यहां पंचायत भवन आसानी से बनाया जा सकता है, लेकिन ग्राम प्रधान एवं अन्य सरकारी सहयोग के चलते ग्राम पंचायत से डेढ़ किलोमीटर दूर पंचायत भवन पहाड़ी के पास बनाने सी योजना है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। प्रदर्शन करने वालो में राजेन्द्र प्रसाद, श्यामबहार, महेश यादव, बबलू, अनिल, रामशरण, सुरेन्द्र कुमार, रामनिहोर, कपिल, पोतन राम, सुरेश, बाबूनंदन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें